लाइव न्यूज़ :

भाई तुम दिल्ली में हो और तेरी पत्नी का चक्कर किसी और के साथ?, पति मुकेश निषाद ने पत्नी गुड़िया देवी की गर्दन में मारी गोली और फिर खुद को उड़ाया, पड़ोसी के साथ नाजायज संबंध?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2025 09:44 IST

थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि गुस्से में आकर मुकेश ने अपनी पत्नी की गर्दन में कथित तौर पर गोली मार दी और फिर उसी देसी पिस्टल से खुद को भी गोली मार ली।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी के एक पड़ोसी के साथ कथित नाजायज संबंध के बारे में पता चला। पुलिस ने बताया कि इसे लेकर दोनों के बीच बार-बार झगड़ा होता था।माता-पिता गोलियों की आवाज सुनकर जाग गए और शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

कानपुरः फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ने पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि मृतकों की पहचान मुकेश निषाद (32) और उनकी पत्नी गुड़िया देवी (26) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली में काम करने वाला मुकेश एक हफ्ते पहले अपने गांव लौटा था और उसे अपनी पत्नी के एक पड़ोसी के साथ कथित नाजायज संबंध के बारे में पता चला। पुलिस ने बताया कि इसे लेकर दोनों के बीच बार-बार झगड़ा होता था।

शनिवार रात उनके बीच हुई तीखी बहस हो गई। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि गुस्से में आकर मुकेश ने अपनी पत्नी की गर्दन में कथित तौर पर गोली मार दी और फिर उसी देसी पिस्टल से खुद को भी गोली मार ली। दूसरे कमरे में सो रही उनकी तीन छोटी बेटियां और माता-पिता गोलियों की आवाज सुनकर जाग गए और शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने कहा, “घटनास्थल से एक देसी पिस्टल बरामद की गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।” साक्ष्य एकत्र करने के लिए फोरेंसिक फील्ड यूनिट को बुलाया गया है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बताया कि गुड़िया के कथित संबंधों को लेकर इलाके में अफवाहें फैल रही थी जिससे मुकेश परेशान रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा