लाइव न्यूज़ :

नशे में धुत पिता ने अपनी नौ साल की बेटी से किया दुष्कर्म, बच्ची की चीख सुन कर आरोपी का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा, अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2021 14:05 IST

खागा थाना के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गया दत्त मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी नौ साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची की चीख सुन कर आरोपी का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा।सीओ ने बताया कि आरोपी के बड़े भाई की शिकायत पर सोमवार को मामला दर्ज किया गया।पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा।

फतेहपुरः फतेहपुर जिले के एक गांव में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी नौ साल की बेटी से कथित रूप से दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

खागा थाना के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गया दत्त मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी नौ साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुन कर आरोपी का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा।

सीओ ने बताया कि आरोपी के बड़े भाई की शिकायत पर सोमवार को मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्‍होंने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा। बच्ची की मां की दो-तीन साल पहले मौत हो चुकी है।

मप्र : चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में चार साल की बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम की है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मनगवां पुलिस थाना प्रभारी दिलीप दहिया ने बताया कि अपने घर के बाहर खेल रही बच्ची को उसका पड़ोसी बहला फुसलाकर अपने घर पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बाद में उसे छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बच्ची के रोने के बाद घटना का पता चलने पर उसके परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। दहिया ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि बच्ची को इलाज के लिए सरकारी गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया है।

अस्पताल के सह अधीक्षक डॉ अतुल सिंह ने सोमवार को बताया कि बच्ची खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा