लाइव न्यूज़ :

Fatehpur Crime News: छह साल की भतीजी से 42 साल के ताऊ ने किया दुष्कर्म, पीड़िता मकान की छत पर सो रही थी, बच्ची ने आपबीती अपनी मां को बताई और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2024 11:56 IST

Fatehpur Crime News: घटना के समय पीड़िता अकेले अपने मकान की छत पर सो रही थी, तभी उसका ताऊ बगल के अपने मकान से उसकी छत पर पहुंचा और धमका कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची ने आपबीती अपनी मां को बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।बच्ची का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है, उसकी हालत में सुधार है। पिता को जहानाबाद थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में दो माह पहले गिरफ्तार किया था।

Fatehpur Crime News: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने छह साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में उसके 42 साल के ताऊ को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। चांदपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बेचेलाल प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की कथित घटना शनिवार रात की है। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर रविवार को मामला दर्ज किया गया और सोमवार को पीड़िता के पिता के बड़े भाई रामशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया।

दर्ज मामले के आधार पर उन्होंने बताया कि घटना के समय पीड़िता अकेले अपने मकान की छत पर सो रही थी, तभी उसका ताऊ बगल के अपने मकान से उसकी छत पर पहुंचा और धमका कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। प्रसाद ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव होने पर रविवार को बच्ची ने आपबीती अपनी मां को बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

एसएचओ ने बताया कि बच्ची का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है, उसकी हालत में सुधार है। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची के पिता को जहानाबाद थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में दो माह पहले गिरफ्तार किया था। वह अभी जेल में ही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई