लाइव न्यूज़ :

फतेहपुरः 15 साल की लड़की ने छेड़खानी से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाया, मौत, उलाहना देने पर पीड़ित परिवार को धमकाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2021 15:34 IST

मलवां थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविन्द सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव में 15 साल की लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद शनिवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्दे15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी थी।उलाहना देने पर आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिवार को धमकाया था।क्षुब्ध होकर लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

फतेहपुरः फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर छेड़खानी से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी मौत हो गई।

 

मलवां थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविन्द सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की लड़की ने शुक्रवार की देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद शनिवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। उन्होंने लड़की के परिजनों के हवाले से बताया कि शुक्रवार की देर रात 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी थी।

इसका उलाहना देने पर आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिवार को धमकाया था, शायद इसी से क्षुब्ध होकर लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सिंह ने बताया कि मृत लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश: महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की, पिता ने ससुराल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज के लिये उसका उत्पीड़न किया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम को हुई। घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जानसठ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर महिला के पति और उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला के पिता ने शिकायत की थी कि उनकी बेटी की शादी 18 महीने पहले उसकी मर्जी से हुई थी, लेकिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और उसकी मौत के बाद विरोध प्रदर्शन किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज