लाइव न्यूज़ :

Fatal Road Accident in Haryana’s Nuh: तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सफाई कर रहे कर्मचारी को रौंदा, 6 की मौत 5 घायल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2025 16:09 IST

Fatal Road Accident in Haryana’s Nuh: पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे उस दौरान हुआ जब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देतेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सभी कर्मचारियों को टक्कर मार दी।अधिकारी ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।कलां गांव का रहने वला बताया जा रहा है और एक झिमरावत गांव का है।

Fatal Road Accident in Haryana’s Nuh:हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास शनिवार सुबह एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से छह सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे उस दौरान हुआ जब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कर रहे थे।

अचानक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सभी कर्मचारियों को टक्कर मार दी, जिससे उनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में एक व्यक्ति खेड़ी कलां गांव का रहने वला बताया जा रहा है और एक झिमरावत गांव का है। अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी और हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा