लाइव न्यूज़ :

फर्रुखाबादः प्रेमी युगल के साथ मारपीट और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, लड़की के भाई ने थाने में जाकर किया आत्मसमर्पण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2022 19:23 IST

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कमालगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर सरायमेदा गांव निवासी महावीर जाटव के 25 वर्षीय पुत्र रामकरन और उसके पड़ोस में रहने वाली शिवानी (23) के बीच प्रेम प्रसंग था। शिवानी के परिजनों को खटक रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देवारदात के बाद लड़की के भाई ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह ऑनर किलिंग के एक कथित मामले में एक प्रेमी युगल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद लड़की के भाई ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कमालगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर सरायमेदा गांव निवासी महावीर जाटव के 25 वर्षीय पुत्र रामकरन और उसके पड़ोस में रहने वाली शिवानी (23) के बीच प्रेम प्रसंग था। यह बात शिवानी के परिजनों को खटक रही थी।

मीणा के मुताबिक, शनिवार रात शिवानी के परिजन नें एक बाग में प्रेमी युगल के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। मीणा के अनुसार, शिवानी का भाई नीतू देर रात तीन बजे थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन और उसके प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पंहुचकर जांच-पड़ताल की और दोनों शव एक नाले से बरामद किए। मीणा के मुताबिक, मृतक रामकरन के पिता महावीर जाटव ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उप्र : ट्रक की टक्कर से दादा-पोते की मौत

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से दादा-पोते की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि धम्मौर थाना क्षेत्र में शनिवार को टहलने निकले श्रीराम शर्मा (70) और उनके पोते रविशंकर (17) को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में रविशंकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रीराम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान देर रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!