फर्रुखाबाद: बच्चों को बंधक बनाने वाले व्यक्ति की पत्नी को स्थानीय लोगों ने पीटा, अस्पताल में हुई मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2020 10:14 IST2020-01-31T10:14:16+5:302020-01-31T10:14:16+5:30

फर्रुखाबाद में बच्चों  को बंधक बनाने वाले व्यक्ति की पत्नी को शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पीटा दिया। इसके बाद महिाला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी मौत हो गई है।

Farrukhabad: local people beaten up by wife of person holding children hostage, died in hospital | फर्रुखाबाद: बच्चों को बंधक बनाने वाले व्यक्ति की पत्नी को स्थानीय लोगों ने पीटा, अस्पताल में हुई मौत

फोटो- एएनआई

Highlightsफर्रुखाबाद में बच्चों को बंधक बनाने वाले व्यक्ति की पत्नी को स्थानीय लोगों ने जान से मारा।सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने वाली पुलिस को योगी सरकार द्वारा इनाम देने की घोषणा की गई है।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के करथिया में गुरुवार (30जनवरी) को एक व्यक्ति ने जन्मदिन के बहाने 20 बच्चों से अधिक को 11 घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। इस आरोपी व्यक्ति की पत्नी को शुक्रवार (31 जनवरी) को स्थानीय लोगों ने भी बुरी तरीके से पीटा। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करा दिया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, इस महिला के पति को गुरुवार को पुलिस ने अपने 7 घंटे के ऑपरेशन में मार गिराया।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक,उत्तर प्रदेश के आईजी ने बताया कि महिला की गंभीर  चोट के चलते मौत हो गई। वे पोस्ट मोर्टम रिपोर्ट का इंजार कर रहे हैं। 

गुरुवार (30जनवरी)  को इस महिला के पति ने 23 बच्चों को बच्चों को जन्मदिन के नाम पर अपने घर में बुलाया था। जिसके बाद उसने बच्चों को बंधक बना लिया था। जब बच्चों ने वापस जाने की जिद की तो उसने घर के दरवाजे बंद कर दिए। इस दौरान सुभाष के आरोपी की पत्नी भी मौजूद थी।  बंधक बनाने के बाद सुभाष अपने छत पर आया और बच्चों को कैद करने की बात सबको बताई।  जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। पुलिस के 7 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद आरोपी व्यक्ति को मार गिराया। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बचा गया था। 

पुलिस टीम को इनाम देगी योगी सरकार

वहीं, सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने वाली पुलिस को योगी सरकार द्वारा इनाम देने की घोषणा की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ इस ऑपरेशन के लिए पुलिस टीम को 10 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है। इसके अलावा पुलिसकर्मी को प्रशस्ति-पत्र भी दिया जाएगा।

Web Title: Farrukhabad: local people beaten up by wife of person holding children hostage, died in hospital

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे