लाइव न्यूज़ :

बुआ के घर आई थी मासूम और आम खाने चली गई?, 8 साल की बच्ची का अपहरण कर रेप किया और मार डाला, 55 साल के आरोपी मनु को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 13:41 IST

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि कायमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी आठ वर्षीय बालिका कोतवाली मोहम्मदाबाद अंतर्गत एक गांव में अपनी बुआ के घर 3 जून को आयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआम खाने गयी थी, उसी दौरान वह किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गयी। सर्वेश यादव के घर के पास नहर किनारे पड़ी मिली।पखना गांव निवासी 55 वर्षीय मनु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

फर्रुखाबादः आठ साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर उसकी हत्या करने का आरोपी शुक्रवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मनु (55) को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि कायमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी आठ वर्षीय बालिका कोतवाली मोहम्मदाबाद अंतर्गत एक गांव में अपनी बुआ के घर 3 जून को आयी थी।

एसपी के अनुसार 27 जून को सुबह 10 बजे बालिका अपनी बुआ की बेटी के साथ नीव करोरी चौकी के पीछे सरकारी पानी टंकी के पास आम के बाग में आम खाने गयी थी, उसी दौरान वह किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गयी। 28 जून को उसकी लाश पड़ोसी जनपद मैनपुरी के भोगांव के ग्राम देवीपुर निवासी सर्वेश यादव के घर के पास नहर किनारे पड़ी मिली।

पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को फेंका गया था। पुलिस ने सीसीटीवी में एक कबाड़ी को साइकिल लेकर पैदल जाते देखा था और लड़की उसके पीछे जाती दिखी। सीसीटीवी की जांच के बाद मेरापुर थाना क्षेत्र के पखना गांव निवासी 55 वर्षीय मनु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि करीब 18 दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक ने दुष्कर्म के आरोपी मनु पुत्र लटूरी के ऊपर 25,000 रुपये का ईनाम घोषित किया था। इसके बाद ईनाम की राशि बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई। शुक्रवार की सुबह मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खटा ग्राम के पास पुलिस मुठभेड़ में मनु को गोली लगी।

उसे लोहिया अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी के पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि आरोपी मनु पर हत्या, दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई