लाइव न्यूज़ :

Farrukhabad Crime News: न्याय दिलाना वाला निकला हत्यारा!, वकील पुत्र ने कैंसर से पीड़ित पिता और मां की ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्‍या की, पत्नी को कन्‍नौज लेकर भागा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2024 16:39 IST

Farrukhabad Crime News: आरोपी मनोज की पत्‍नी नम्रता के मुताबिक उसका पति बुधवार रात यह कहकर ऊपर वाले कमरे में गया था कि वह अपने माता-पिता के पास सोने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे कन्‍नौज स्थित उसके घर ले गया।नम्रता के मायके पहुंचकर मनोज ने उसे अपने माता-पिता की हत्‍या करने की बात बतायी।नम्रता आज अपने ससुराल लौटी और अपने सास-ससुर के शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

Farrukhabad Crime News: फर्रुखाबाद जिले के कादरीगेट क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कैंसर से पीड़ित अपने पिता और सौतेली मां की कथित तौर पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्‍या कर दी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बृहस्‍पतिवार को बताया कि कादरीगेट क्षेत्र के बालाजी पुरम कोठा के निवासी वकील मनोज पाल ने बुधवार रात अपने पिता ओम प्रकाश (70) और अपनी सौतेली मां बबली (60) की कथित तौर पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्‍या कर दी। उन्‍होंने बताया कि आरोपी मनोज की पत्‍नी नम्रता के मुताबिक उसका पति बुधवार रात यह कहकर ऊपर वाले कमरे में गया था कि वह अपने माता-पिता के पास सोने जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि दोनों की हत्‍या करने के बाद मनोज नीचे आया और नम्रता के पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे कन्‍नौज स्थित उसके घर ले गया। पुलिस ने कहा कि नम्रता के मायके पहुंचकर मनोज ने उसे अपने माता-पिता की हत्‍या करने की बात बतायी। कुमार के मुताबिक नम्रता आज अपने ससुराल लौटी और अपने सास-ससुर के शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

उन्‍होंने बताया कि मनोज के पिता ओम प्रकाश कैंसर से पीड़ित थे और उनके इलाज के लिये उसका अपनी सौतेली मां से अक्‍सर झगड़ा होता था। उन्‍होंने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, शवों को पोस्‍टमार्टम के लिये भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर