लाइव न्यूज़ :

पति को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पत्नी की किडनी निकाली, मरीज को प्रतिरोपित किया, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2022 21:38 IST

हरियाणाः महिला द्वारा इस संबंध में पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा से शिकायत किए जाने के बाद उन्होंने मामले की जांच एसीपी महेंद्र वर्मा को सौंपी है।

Open in App
ठळक मुद्देवारदात सौंहद होडल पलवल की रिंकी सौरोत के साथ हुई जो यहां पति के साथ बल्लभगढ़ में रहती हैं।रिंकी ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले पति के फेसबुक अकाउंट पर किडनी दान करने की अपील का विज्ञापन देख कर उसने सहमति दे दी। रिंकी का गुर्दा दिल्ली के विनोद मंगोत्रा नाम के व्यक्ति को प्रतिरोपित किया जाना था और नियमानुसार परिवार का सदस्य ही गुर्दा दान कर सकता है।

फरीदाबादः पति को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने एक महिला को गुर्दा दान करने को राजी कर लिया और उसका गुर्दा निकालकर एक मरीज को प्रतिरोपित कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जब आरोपियों ने महिला के पति को कोई नौकरी नहीं दिलाई, तब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।

 

महिला द्वारा इस संबंध में पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा से शिकायत किए जाने के बाद उन्होंने मामले की जांच एसीपी महेंद्र वर्मा को सौंपी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह वारदात सौंहद होडल पलवल की रिंकी सौरोत के साथ हुई जो यहां पति के साथ बल्लभगढ़ में रहती हैं।

प्रवक्ता के अनुसार, रिंकी ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले पति के फेसबुक अकाउंट पर किडनी दान करने की अपील का विज्ञापन देख कर उसने सहमति दे दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि लेकिन जब कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया तो उसने गुर्दा दान करने से मना कर दिया, फिर आरोपियों ने उसे उसके पति की सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया और वह उसमें फंस गई।

पुलिस के अनुसार, रिंकी का गुर्दा दिल्ली के विनोद मंगोत्रा नाम के व्यक्ति को प्रतिरोपित किया जाना था और नियमानुसार परिवार का सदस्य ही गुर्दा दान कर सकता है। पुलिस के मुताबिक, ऐसे में आरोपियों ने विनोद की पत्नी अंबिका के नाम से रिंकी का फर्जी आधार कार्ड और शादी पंजीकरण सर्टिफिकेट बनवाया।

आरोप है कि बाद में क्यूआरजी अस्पताल ने पिंकी का गुर्दा विनोद को प्रतिरोपित किया। महिला ने अस्पताल के कर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और इसमें सच्चाई मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में किडनी प्रतिरोपण से जुड़ा रैकेट चलाने वाले गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जतायी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा