लाइव न्यूज़ :

Faridabad Road Rage Murder: 24 वर्षीय स्नातक छात्र ने 32 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक को पीटकर मार डाला, तीन बच्चों का पिता था बंटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2024 11:19 IST

Faridabad Road Rage Murder: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला था और फरीदाबाद में ऑटो-रिक्शा चलाकर अपनी गुजर-बसर करता था। तीन बच्चों का पिता बंटी परिवार में अकेला कमाने वाला था।

Open in App
ठळक मुद्देबंटी का ऑटो एक कार से टकरा गया।कार चालक से विवाद हो गया था। अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Faridabad Road Rage Murder:हरियाणा के फरीदाबाद में कथित ‘रोड रेज’ की घटना में 32 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बंटी के तौर पर हुई है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला था और फरीदाबाद में ऑटो-रिक्शा चलाकर अपनी गुजर-बसर करता था। तीन बच्चों का पिता बंटी परिवार में अकेला कमाने वाला था।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को नगला चौक के पास बंटी का ऑटो एक कार से टकरा गया जिसके बाद उसका कार चालक से विवाद हो गया था। उन्होंने कहा कि कार चालक ने उसे बुरी तरह पीटा और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बंटी को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उसकी बहन की शिकायत पर मुजेसर थाने में कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुजेसर थाने के प्रभारी दर्पण सिंह ने बताया कि आरोपी 24 वर्षीय स्नातक छात्र है। उन्होंने कहा, “उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और अपराध में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली जाएगी।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याहरियाणाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई