लाइव न्यूज़ :

Faridabad Rape: 15 वर्षीय बीमार बेटी को मां ने दोस्त रिभु त्यागी को सौंपा, आरोपी ने नाबालिग से कई बार किया रेप, बच्ची की इज्जत तार- तार होती देखती रही मां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2024 10:10 IST

Faridabad Rape: दो दिन पहले लड़की बीमार हो गई और उसने अपने पिता को बताया कि जब वह अपनी मां के घर गई थी तो उसकी मां के दोस्त रिभु त्यागी ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी के पिता ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया।पुलिस ने बताया कि नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की की मां का दोस्त है। पुलिस के मुताबिक किशोरी के माता-पिता पिछले कई वर्षों से फरीदाबाद में अलग रह रहे हैं। नाबालिग अपने पिता के साथ रहती थी और अक्सर अपनी मां से मिलने उसके घर जाती थी। उसने बताया कि दो दिन पहले लड़की बीमार हो गई और उसने अपने पिता को बताया कि जब वह अपनी मां के घर गई थी तो उसकी मां के दोस्त रिभु त्यागी ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

इसके बाद किशोरी के पिता ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि त्यागी ने कई बार उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया तथा उसे घटना का खुलासा न करने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार जब लड़की ने अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी तो उसने भी उसे चुप रहने को कहा। पुलिस ने बताया कि नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पीड़िता की आरोपी मां को फरीदाबाद स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी रिभु त्यागी को प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को आज एक अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा