Faridabad: 3 साल की मासूम को नहीं छोड़ा?,हैवानियत, सुनसान जगह छोड़ा, निजी अंग और चेहरे पर गहरी चोट, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2025 13:43 IST2025-02-12T13:42:43+5:302025-02-12T13:43:56+5:30

Faridabad: पुलिस के अनुसार, कुछ श्रमिकों ने बच्ची को गाजीपुर फार्म रोड पर राम वाटिका के पास सुनसान इलाके में पाया।

Faridabad rape 3 year old innocent child not spared Brutality left desolate place deep injury private parts and face referred Safdarjung Hospital in Delhi | Faridabad: 3 साल की मासूम को नहीं छोड़ा?,हैवानियत, सुनसान जगह छोड़ा, निजी अंग और चेहरे पर गहरी चोट, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपी को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। निजी अंग और चेहरे पर गहरी चोट थी।

Faridabad: फरीदाबाद में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसे सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची सोमवार शाम कुछ श्रमिकों को मिली और उसके निजी अंग और चेहरे पर गहरी चोट थी। पुलिस के मुताबिक, बच्ची को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, कुछ श्रमिकों ने बच्ची को गाजीपुर फार्म रोड पर राम वाटिका के पास सुनसान इलाके में पाया।

केरल में नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में किशोर, एम्बुलेंस चालक गिरफ्तार

केरल के पथनमथिट्टा जिले के अडूर में 10 वर्षीय लड़की के अपहरण और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के सिलसिले में एक किशोर और एक एम्बुलेंस चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध को बहुत ही क्रूर तरीके से अंजाम दिया गया और इसकी जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी एर्णाकुलम के वदायमपाडी निवासी सुधीश रमेश (19) को रिमांड पर लिया गया है जो कक्कनाड इन्फोपार्क में एम्बुलेंस चालक के रूप में काम करता है। पुलिस के अनुसार, यह घटना अडूर के चेन्नमपुथुर कॉलोनी के पास हुई। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार शाम करीब छह बजे रमेश ने बच्ची को उसके घर के पास से अगवा कर लिया और उसे पास के एक सुनसान घर में ले गया, जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने बताया कि एक किशोर ने भी बच्ची का यौन उत्पीड़न किया।

जब बच्ची चिल्लाई तो किशोर ने उसका मुंह बंद कर दिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे में पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और लड़की को मेडिकल जांच के लिए अडूर जनरल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की की मां की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज किया।

मध्य प्रदेश में नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

शिवपुरी (मध्यप्रदेश), 12 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर में एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि घटना सोमवार को विवेकानंद कॉलोनी में हुई, जब सात वर्षीय लड़की घर जा रही थी।

मामले में 24 वर्षीय आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दी, जिन्होंने फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिससे घटना के बारे में सुराग का पता चला। अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने के बाद आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिया से छलांग लगा दी।

वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Faridabad rape 3 year old innocent child not spared Brutality left desolate place deep injury private parts and face referred Safdarjung Hospital in Delhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे