लाइव न्यूज़ :

नाली को लेकर दो पक्षों में झड़प, 25 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2021 13:32 IST

तिगांव पुलिस थाना में तहरीर दी है कि उसके चचेरे भाई पंकज और चाचा राजबीर अपने घर के पानी की निकासी के लिए नाली में पाइप डाल रहे थे जिसका पवन व उसके परिवार ने विरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देपंकज और उसका पिता राजबीर तिगांव थाने में गए थे। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिरजों को सौंप दिया गया है। एक आरोपी लालाराम को गिरफ्तार किया गया है।

फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले के तिगांव में नाली को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प के बाद 25 वर्षीय पंकज नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

 

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार तिगांव के रहने वाले सोनू ने तिगांव पुलिस थाना में तहरीर दी है कि उसके चचेरे भाई पंकज और चाचा राजबीर अपने घर के पानी की निकासी के लिए नाली में पाइप डाल रहे थे जिसका पवन व उसके परिवार ने विरोध किया।

तहरीर के मुताबिक इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में दोपहर बाद करीब ढाई बजे झगड़ा हो गया, झगड़े की शिकायत करने पंकज और उसका पिता राजबीर तिगांव थाने में गए थे और लौटने पर पवन आदि ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

शिकायत के मुताबिक शाम के 4.30 बजे जब पंकज मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था तभी रास्ते में पवन, राहुल, नरेश, शिमला, धर्मी उर्फ धर्मवीर व लालाराम ने घेर लिया और चाकू से उसपर हमला किया जिसकी बाद में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिरजों को सौंप दिया गया है। एक आरोपी लालाराम को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

फरीदाबाद : ट्यूबवेल कनेक्शन के विवाद में चचेरे भाई की हत्या

फरीदाबाद जिले के पाखल गांव में मंगलवार को ट्यूबवेल पर बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में चार चचेरे भाइयों ने अपने ही ताऊ के बेटे की फरसे से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के पिता कृष्ण कुमार की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है जिनमें हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत उपनिरीक्षक भी शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि घटना धौज पुलिस थाना के अंतर्गत पाखल गांव की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक पीड़ित राकेश कुमार (37) की हत्या उसके चचेरे भाइयों ने तब हत्य की जब वह अपने बच्चों को स्कूल बस से लाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ा था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान ललित, भाविंदर और सोनू के तौर पर की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज