लाइव न्यूज़ :

Faridabad Crime: मजाक बना जान का दुश्मन, दोस्तों ने शख्स के प्राइवेट पार्ट में डाली पानी की पाइप; आंत फटने से मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2025 10:12 IST

Faridabad Crime: उन्होंने बताया कि अगले दिन वे डंपिंग यार्ड के पास एक फार्महाउस में फ्रेश होने गए। घटना के दौरान संदीप ने मनोज को पकड़ रखा था,

Open in App

Faridabad Crime:फरीदाबाद के सेक्टर-58 इलाके में अपने दोस्त के गुप्तांगों को गंभीर रूप से चोटिल कर उसकी हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 17 मई को संजय कॉलोनी निवासी मनोज चौहान की उसके चार दोस्तों अतिंदर, कार्तिक, संदीप और राहुल ने कथित तौर पर उस समय हत्या कर दी जब वह एक फार्महाउस में नहा रहा था।

आरोपियों ने चौहान के गुप्तांगों में पानी की पाइप डाली और उच्च दबाव से पानी छोड़ दिया जिससे उसे गंभीर आंतरिक चोटें आईं। उन्होंने बताया कि बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि संजय कॉलोनी निवासी संदीप और राहुल उर्फ ​​कबूतर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि फरार चल रहे अतींदर और कार्तिक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मनोज के दोस्त हैं और 16 मई की रात को एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि अगले दिन वे डंपिंग यार्ड के पास एक फार्महाउस में फ्रेश होने गए। घटना के दौरान संदीप ने मनोज को पकड़ रखा था, जबकि राहुल ने कथित तौर पर उसके गुप्तांगों में एक सबमर्सिबल से जुड़ा पाइप डाला था।

अधिकारी ने बताया कि उच्च दबाव वाले पानी के कारण अंदरूनी चोटें आईं। उन्होंने बताया कि इसके बाद समूह मनोज को घर ले गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :FaridabadHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टFaridabad Horror: तुम मेरी हो, सगाई तोड़ दो?, दूसरे शख्स से प्रेमिका ने की सगाई तो प्रेमी मोनू भाटी ने जबरन जहर खिलाया और खुद भी खाया?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

बॉलीवुड चुस्कीबादशाह के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग ने गिरफ्तारी का दिया आदेश, पासपोर्ट ज़ब्त करने को कहा

भारतNamo Bharat: गुरुग्राम जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम, रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़ेगा नोएडा-फरीदाबाद- गुरुग्राम; ये है पूरा प्लान

क्राइम अलर्टइंसान के भेष में हैवान! लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइजर डाला, बॉयफ्रेंड ने आग लगाकर मारने की रची साजिश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?