लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद : बहू की हत्या कर दफनाने से पहले ससुर ने किया था दुष्कर्म, जांच में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2025 15:26 IST

हरियाणा के फरीदाबाद में बहू की हत्या कर शव को घर के बाहर दफनाने के मामले की जांच में सामने आया कि ससुर ने हत्या करने से पहले कथित रूप से उससे दुष्कर्म किया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App

हरियाणा के फरीदाबाद में बहू की हत्या कर शव को घर के बाहर दफनाने के मामले की जांच में सामने आया कि ससुर ने हत्या करने से पहले कथित रूप से उससे दुष्कर्म किया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बहू की हत्या में सास भी कथित रूप से शामिल थी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतका का पति अरुण घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी भूप सिंह (ससुर) को अपराध शाखा ने फिर से तीन दिन की रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान ससुर ने कथित तौर पर खुलासा किया कि हत्या की योजना पहले ही बना ली गई थी। मामले की जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय तन्नू की हत्या की योजना 15 अप्रैल को बनाई गई थी और उसके पति व सास भी इस योजना में कथित तौर पर शामिल थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान भूप सिंह ने कथित तौर पर खुलासा किया कि योजना के अनुसार सास को 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के एटा में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए भेज दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल की रात को अरुण ने अपनी पत्नी तन्नू और बहन काजल के खाने में नींद की गोलियां कथित तौर पर मिला दीं। पुलिस ने बताया कि खाना खाने के बाद दोनों ही भूतल और पहली मंजिल पर अपने-अपने कमरों में गहरी नींद में सो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तय हुआ कि ससुर अकेले ही तन्नू की हत्या करेगा और अरुण भूतल पर बने कमरे में चला गया। उन्होंने बताया कि भूप सिंह देर रात तन्नू के कमरे में घुसा और दुपट्टे से उसका गला घोंटने ही वाला था लेकिन बेहोश बहू को मारने से पहले आरोपी ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया अधिकारी ने बताया कि भूप सिंह ने अपने बेटे और पत्नी को दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद मुख्य आरोपी ने अरुण को ऊपर कमरे में बुलाया और दोनों ने शव को उठाकर गली में पहले से खोदे गए गड्ढे में कथित तौर पर फेंक दिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने शव के ऊपर ईंट और मिट्टी डाल दी। उन्होंने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों को बताया गया कि गड्ढा सीवर बनाने के लिए किया गया है। नायब तहसीलदार जसवंत सिंह के सामने गड्ढा खोदा गया और तन्नू का शव बाहर निकाला गया। ससुराल पक्ष के चार लोगों भूप सिंह, सास सोनिया, बेटे अरुण सिंह और बेटी काजल के खिलाफ पल्ला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। तन्नू की हत्या कर कथित तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को घर के सामने ही दफना दिया था। ससुराल पक्ष के लोगों ने करीब दो महीने तक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले को छिपाए रखा। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की रहने वाली तन्नू की शादी दो वर्ष पहले रोशन नगर इलाके में रहने वाले अरुण सिंह से हुई थी।

टॅग्स :Haryana Policeक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमरेपहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास