लाइव न्यूज़ :

सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने में विफल, 21 वर्षीय आरोपी ने चिल्लाने पर मार डाला, लड़की स्कूल में जाने के लिए निकली थी और घर नहीं लौटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2022 21:30 IST

हरियाणाः पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास और उसकी हत्या को कथित रूप से अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे21 वर्षीय आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।माता-पिता ने उसको तलाश करने की बहुत कोशिश की परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।लड़के को नाबालिग लडक़ी का पीछा करते हुए देखा गया।

फरीदाबादःहरियाणा के फरीदाबाद जिले के अंखिर गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने में विफल रहने बाद उसकी हत्या करने के आरोप में 21 वर्षीय आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास और उसकी हत्या को कथित रूप से अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रविंद्र उर्फ राजा के रूप में की गयी है जो अंखिर गांव का ही रहने वाला है और पीड़ित लड़की के पड़ोस में रहता था।

पुलिस ने बताया कि 27 दिसंबर कि सुबह लड़की स्कूल में जाने के लिए निकली थी, छुट्टी के बाद जब लडक़ी घर नहीं पहुंची तो उसके माता-पिता ने उसको तलाश करने की बहुत कोशिश की परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने अंखिर पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी जिसके आधार पर सूरजकुंड थाने में अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके लडक़ी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी, जिसमें लड़के को नाबालिग लडक़ी का पीछा करते हुए देखा गया।

उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर लडक़े की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसी ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जब वह चिल्लाई तो उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की स्वीकारोक्ति के बाद मुकदमे में हत्या तथा पॉक्सो अधिनियम की धाराएं जोड़ी गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली