सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने में विफल, 21 वर्षीय आरोपी ने चिल्लाने पर मार डाला, लड़की स्कूल में जाने के लिए निकली थी और घर नहीं लौटी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2022 21:30 IST2022-12-29T21:29:23+5:302022-12-29T21:30:08+5:30
हरियाणाः पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास और उसकी हत्या को कथित रूप से अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

लड़के को नाबालिग लडक़ी का पीछा करते हुए देखा गया।
फरीदाबादःहरियाणा के फरीदाबाद जिले के अंखिर गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने में विफल रहने बाद उसकी हत्या करने के आरोप में 21 वर्षीय आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास और उसकी हत्या को कथित रूप से अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रविंद्र उर्फ राजा के रूप में की गयी है जो अंखिर गांव का ही रहने वाला है और पीड़ित लड़की के पड़ोस में रहता था।
पुलिस ने बताया कि 27 दिसंबर कि सुबह लड़की स्कूल में जाने के लिए निकली थी, छुट्टी के बाद जब लडक़ी घर नहीं पहुंची तो उसके माता-पिता ने उसको तलाश करने की बहुत कोशिश की परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने अंखिर पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी जिसके आधार पर सूरजकुंड थाने में अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके लडक़ी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी, जिसमें लड़के को नाबालिग लडक़ी का पीछा करते हुए देखा गया।
उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर लडक़े की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसी ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जब वह चिल्लाई तो उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की स्वीकारोक्ति के बाद मुकदमे में हत्या तथा पॉक्सो अधिनियम की धाराएं जोड़ी गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है ।