लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद DCP सुसाइड मामले में कई खुलासे, SHO ने हनीट्रैप में फंसाकर मांगी थी फिरौती, पत्रकार की थी ये भूमिका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2019 14:11 IST

फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर आत्महत्या: विक्रम कपूर की मौत पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस घटना से पूरे पुलिस विभाग शोक में है। उन्होंने कहा कि पुलिस आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे14 अगस्त की सुबह छह बजे  मॉर्निग वॉक से लौटकर मुंह के अंदर सर्विस रिवाल्वर रख कर विक्रम कपूर ने गोली मार ली थी। डीसीपी की नजर मोबाइल पर गई तो वह परेशान हो उठे। फोन में किसी का मैसेज देखकर वो घबरा गये थे। 

फरीदाबाद डीसीपी (एनआईटी) विक्रम कपूर आत्महत्या मामले में हरियाणा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुये जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है।  एसआईटी गठन होने के एक दिन बाद ही केस में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। स्थानीय अखबार के मुताबिक आरोपी भूपानी थाना प्रभारी अब्दुल शहीद विक्रम कपूर को हनीट्रैप मामले में फंसाकर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांग रहा था। डीसीपी विक्रम कपूर को एक कथित वीडियो के जरिये ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिसमें वह एक महिला के साथ थे। ब्लैकमेलिंग का आरोप एसएचओ अब्दुल शहीद और आरोपी पत्रकार सतीश पर है। 14 अगस्त की सुबह छह बजे  मॉर्निग वॉक से लौटकर मुंह के अंदर सर्विस रिवाल्वर रख कर विक्रम कपूर ने गोली मार ली थी। 

आरोपी एसएचओ शहीद और सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को एसएचओ को सस्पेंड कर चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। खबर है कि एसएचओ शहीद ने एक महिला की मदद से विक्रम कपूर को फंसाया था। जिसके बाद से वह कपूर को ब्लैकमेल कर रहे थे। कपूर पर ज्यादा दबाव बनाने के लिए एसएचओ ने पत्रकार सतीश का सहारा लिया। पत्रकार कपूर के खिलाफ खबरें करने लगा था और उसे धमकी दी जाती थी कि अगर पैसे नहीं दिये तो खबर छपवाकर एक्सपोज किया जायेगा।

2003 में पत्रकार सतीश को एक हत्या केस में पकड़ा गया था। पत्रकार पर धोखाधड़ी का भी केस दर्ज है। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। 

सुसाइट नोट में एसएचओ और पत्रकार पर आरोप 

पुलिस ने आत्महत्या की जांच सूइसाइड नोट के आधार पर शुरू की है। अंग्रेजी में लिखे गए नोट की पहली लाइन है ..I am doing due to अब्दुल, अब्दुल इंस्पेक्टर - He was blackmailing. इस नोट का जिक्र डीसीपी के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में किया है।  डीसीपी के बेटे अर्जुन कपूर ने शिकायत में कहा कि उनके पिता को पिछले डेढ़ महीने से अब्दुल शहीद, एसएचओ व सतीश मलिक मानसिक तौर पर तंग कर रहे थे। 

मोबाइल देखकर परेशान हो गये थे विक्रम कपूर 

विक्रम कपूर की पत्नी के मुताबिक, सुबह जगने के बाद बुधवार (14 अगस्त) को कपूर सामान्य थे। लेकिन जैसे ही डीसीपी की नजर मोबाइल पर गई तो वह परेशान हो उठे। फोन में किसी का मैसेज देखकर वो घबरा गये थे। 

विक्रम कपूर की सेवानिवृत्ति को अभी एक साल बाकी था। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि एनआईटी क्षेत्र के डीसीपी विक्रम कपूर पिछले एक साल से इस पद पर तैनात थे और उन्हें 2020 में सेवानिवृत्त होना था। 

विक्रम कपूर मूल रूप से अंबाला के रहने वाले थे और हरियाणा पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के रूप में भर्ती हुए थे। पदोन्नति के बाद वह डीसीपी बने और पिछले करीब दो साल से फरीदाबाद में पदस्थ थे। विक्रम कपूर के परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। उनका एक बेटा पंचकूला में रहता है, जबकि दूसरा बेटा उनके साथ ही रहता था। विक्रम कपूर 1983 में एएसआई के पद पर भर्ती हुए थे। बाद में वह प्रमोट होकर आईपीएस बन गए थे। 

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत