लाइव न्यूज़ :

इमारत की 16वीं मंजिल से गिरकर 8 वर्षीय बच्चे की मौत, माता-पिता काम में व्यस्त थे, खेलते-खेलते बालकनी में चला गया और फिर...

By भाषा | Updated: February 20, 2022 22:21 IST

शनिवार को ग्रेटर नोएडा में भी एक सोसाइटी की बहुमंजिला इमारत से गिर कर 11 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देइकलौता बेटा आयुष पीछे की तरफ बालकानी में चला गया।जहां लगी ग्रिल की ऊंचाई करीब चार फुट है। बच्चा अचानक ग्रिल पार कर तेज आवाज के साथ नीचे जमीन पर गिरा।

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी में रविवार को इमारत की 16वीं मंजिल से गिरकर आठ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोसायटी के पी-12 टावर में रहने वाले संदीप सिंह और उनकी पत्नी स्वीटी घटना के समय फ्लैट में ही मौजूद थे और किसी काम में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि खेल-खेल में उनका इकलौता बेटा आयुष पीछे की तरफ बालकानी में चला गया और जहां लगी ग्रिल की ऊंचाई करीब चार फुट है।

उन्होंने बताया कि बच्चा अचानक ग्रिल पार कर तेज आवाज के साथ नीचे जमीन पर गिरा, आवाज सुन नीचे मौजूद सुरक्षा कर्मी बाबूलाल और रोहित मौके पर गए और खून से लथपथ बच्चे को तुरंत नजदीक ही एशियन अस्पताल लेकर गए,जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि तब तक बच्चे के माता-पिता को घटना की जानकारी नहीं हुई थी और सुरक्षाकर्मियों ने पूछताछ कर बच्चे के अभिभावकों का पता लगा उन्हें घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फिर पुलिस को सूचित किया गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। गौरतलब है कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा में भी एक सोसाइटी की बहुमंजिला इमारत से गिर कर 11 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाFaridabad
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा