लाइव न्यूज़ :

Faridabad: 11वीं क्लास के छात्र की बेरहमी से हत्या, 14 बार चाकू से हमला; 10 आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: December 26, 2024 14:30 IST

Faridabad: पीड़ित के परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया, पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया और जब उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की तो मामले को "हंसकर टाल दिया"।

Open in App

Faridabad: फरीदाबाद के एक बाजार में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। सरेआम बेरहमी से किए गए हमले में पीड़ित मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन उसकी मदद किसी ने नहीं की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की पहचान अंशुल के रूप में हुई है। उसकी बहन अंजलि ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का कुछ दिन पहले आरोपियों से झगड़ा हुआ था।

घटना मंगलवार शाम को हुई जब वे बाजार गए थे। अंजलि ने नाश्ता खरीदा और अंशुल अपने दोस्तों के साथ बातचीत करने लगा, तभी आरोपियों - हिमांशु माथुर और रोहित धामा - ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अंशुल पर डंडों और चाकुओं से हमला कर दिया। अंजलि और कुछ स्थानीय लोग अंशुल की मदद के लिए दौड़े और उसे अस्पताल ले गए, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा, "उसे 14 बार चाकू घोंपा गया था।"

10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कि तो अभी तक कुल 10 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है जिनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

अंशुल के परिवार ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

पीड़ित की बहन अंजलि के अनुसार, उसके भाई का कुछ दिन पहले आरोपी से झगड़ा हुआ था। मंगलवार को, वह और उसका भाई बाजार गए थे, जब आरोपी हिमांशु माथुर और रोहित धामा ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर कथित तौर पर अंशुल पर लाठी और चाकुओं से हमला किया।

टॅग्स :Faridabadक्राइमCrimeदिल्ली-एनसीआरDelhi NCR
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा