फर्जी विधायक ने हफ्ते भर सर्किट हाउस में गर्लफ्रेंड के साथ की मस्ती, बीवी ने किया खुलासा

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 4, 2018 15:10 IST2018-01-04T14:28:30+5:302018-01-04T15:10:43+5:30

बिहार विधानसभा के रिटायर उपसचिव का बेटा है फर्जी विधायक, एक नहीं कई सारी गर्लफ्रेंड है।

Fake mla of bihar booked a circuit house for stay with girlfriend  | फर्जी विधायक ने हफ्ते भर सर्किट हाउस में गर्लफ्रेंड के साथ की मस्ती, बीवी ने किया खुलासा

bihar

बिहार के भोजपुर में सर्किट हाउस में एक फर्जी विधायक पकड़ा गया है। यहां यह  7 दिनों तक अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब फर्जी विधायक अमरेंद्र कुमार की पत्नी उसे खोजते हुए सर्किट हाउस पहुंच गई। लेकिन अमरेंद्र कुमार तब तक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां से जा चुका था। बताया जा रहा है कि आरोपी अमरेन्द्र की एक बच्ची भी है। पत्नी का आरोप है कि अमरेन्द्र की कई सारी गर्लफ्रेंड हैं।

गर्लफ्रेंड को पत्नी बता ले गया सर्किट हाउस

बताया जा रहा कि 16 दिसंबर को आरा के सर्किट हाउस में मसाला कारोबारी अमरेंद्र कुमार सिंह ने कमरा बुक कराया था। सबसे पहले आरोपी ने फोन करके खुद को झारखंड का विधायक बताया, फिर सर्किट हाउस में गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर ले गया था। पुलिस ने बताया कि सात दिन के बाद वो कोई बहाना बना कर अपना सारा समान छोड़ सर्किट हाउस से गर्लफ्रेंड को लेकर चला गया। 

11 साल पहले आरोपी ने किया था लव मैरिज

31 दिसंबर को बिहार के आरा जिले के नवादा थाने में  शालिनी देवी नाम की महिला ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति अमरेंद्र कुमार सिंह पिछले सात दिनों से घर नहीं आया है। पत्नी ने बताया कि अमरेंद्र मूल रूप से जयप्रकाश नगर, पटना का रहने वाला है। पहले झारखंड प्रदेश के रांची के जगरनाथपुर के धुर्वा में रहता था। आरोपी के पिता विधानसभा के रिटायर उपसचिव थे। 11 साल पहले आरोपी ने प्रेम विवाह किया था। उसकी एक बेटी भी है जो सात साल की है।

महिला की शिकायत पर नवादा थाने की पुलिस जांच के लिए सर्किट हाउस पहुंची। लेकिन तब तक अमरेंद्र सारा सामान वहीं छोड़कर वहां से महिला के साथ निकल चुका है। आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि जिस युवती के साथ फर्जी विधायक बनकर अमरेंद्र सर्किट हाउस में मौज-मस्ती कर रहा था, वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Web Title: Fake mla of bihar booked a circuit house for stay with girlfriend 

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे