लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मेहसाणा में चल रहा था फर्जी IPL, रूस के सट्टेबाजों से फर्जी सट्टा लगवाकर लाखों ठगे

By शिवेंद्र राय | Updated: July 11, 2022 18:00 IST

गुजरात के मेहसाणा के एक छोटे से गांव में फर्जी आइपीएल चल रहा था। एक खेत में टूर्नामेंट का आयोजन कर के उसका लाईव टेलीकास्ट रूस में किया जा रहा था। सब असली लगे इसलिए मेरठ के एक शख्स को बुलाया गया था जो हर्ष भोगले की आवाज में मिमिक कर के कमेंट्री करता था।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में चल रहा था फर्जी IPLखेत में हो रहा था टूर्नामेंटटेलीग्राम चैनल के जरिए लगता था सट्टा

मेहसाणा: गुजरात के मेहसाणा जिले से ठगी की एक ऐसी वारदात की खबर आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। दरअसल यहां आइपीएल के नाम पर फ्राड किया जा रहा था। वडनगर के छोटे के गांव में आइपीएल के नाम पर एक फर्जी लीग चलाई जा रही थी। इस छोटे से गांव में बैठकर फर्जी लीग चलाने वालों ने रूस में बैठे लोगों को भी फंसाया और सट्टेबाजी कर के लाखों का वारा न्यारा किया।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब मेहसाणा में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने वडनगर के एक छोटे से गांव से फर्जी लीग चलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया।

खेत में खेली जा रही थी लीग

ये फर्जी क्रिकेट लीग एक छोटे से खेत में हो रही थी। खेत में ही क्रिकेट का मैदान बनाया गया था। यहां हैलोजन लाइट की व्यवस्था की गई थी ताकि रात में मैच का आयोजन किया जा सके। एक यूट्यूब चैनल पर मैच का लाइव टेलीकास्ट किया जाता था।

खिलाड़ी, अंपायर सब फर्जी

इस फर्जी क्रिकेट लीग में 400 रूपए दिहाड़ी पर खिलाड़ी और अंपायर हायर किए गए थे। खिलाड़ियों और अंपायरों को पहले ही बता दिया जाता था कि किस गेंद पर क्या करना है। इतना ही नहीं लीग को चलाने वाले कितने शातिर थे इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हर्ष भोगले की आवाज में मिमिक कर के कमेंट्री भी की जाती थी ताकि सब असली लगे।

रूस में लगता था सट्टा

इस फर्जी क्रिकेट लीग का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर रूस में होता था। टेलीग्राम चैनल के जरिए सट्टा लगाया जाता था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य आयोजक का नाम शोएब दावड़ा है। ये दांव लगाने के लिए मशहूर एक रूसी पब में आठ महीने काम करने के बाद गुजरात लौटा है। पूरे प्लान का मास्टरमाइंड है मोहम्मद आसिफ, जो रूस में रहता है। खबर है कि आरोपियों को रूस से 3 लाख रुपये की पहली रकम रिसीव करते हुए पकड़ा गया।

टॅग्स :IPLक्रिकेटयू ट्यूबYoutube
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO