लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में फर्जी सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार, आरोपी वकील पीएम मोदी के साथ ब्रिक्स समिट में भी ले चुका है हिस्सा

By अभिषेक पारीक | Updated: July 7, 2021 14:28 IST

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि चौधरी ने 2008 में जोहांसबर्ग में आयोजित 10वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। 

Open in App
ठळक मुद्देकलकत्ता उच्च न्यायालय के वकील सनातन राय चौधरी को कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था।चौधरी ने बताया कि 2008 में जोहांसबर्ग में 10वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। जिसमें पीएम मोदी भी थे। जालसाजी, लोकसेवक के रूप में पेश करने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया। 

पश्चिम बंगाल में खुद को सीबीआई का विशेष वकील बताने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सनातन राय चौधरी को कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि चौधरी ने 2018 में जोहांसबर्ग में आयोजित 10वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। 

आरोपी सनातन राय चौधरी कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील है। चौधरी को गरियाहाट पुलिस ने जालसाजी और खुद को पब्लिक सर्वेंट के रूप में पेश करने का आरोप है। साथ ही चौधरी पर अन्य लोगों के साथ मिलकर भूमि और इमारत के लिए आपराधिक साजिश रचने का भी आरोप है। 

सीबीआई का विशेष वकील बताया

आरोप है कि चौधरी सोशल मीडिया पर खुद को सीबीआई का विशेष वकील बताता था। चौधरी यात्रा के लिए नीली बत्ती वाली कार का प्रयोग करता था और खुद को पश्चिम बंगाल सरकार का स्थायी वकील बताता था। 

पुलिस अन्य बातों का पता लगाने में जुटी

सनातन राय चौधरी ने सोशल मीडिया पर कई अन्य विवरण भी पेश किए हैं। इनमें कई विरोधाभासी बातें सामने आई हैं। जिनकी सत्यता के बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी है। 

फर्जी वैक्सीनेशन कैंप मामला

चौधरी की गिरफ्तारी फर्जी आईएएस अधिकारी देबंजन देब की कोलकाता में संदिग्ध वैक्सीन कैंप मामले में गिरफ्तारी के बाद हुई है। कोलकाता पुलिस की एक स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) मामले की जांच में जुटी है। अभी तक मुख्य आरोपी देबांजन देब सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगालमोदीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद