लाइव न्यूज़ :

तीर मारकर भारतीय मूल की गर्भवती महिला की पूर्व पति ने ली जान, दोषी करार

By भाषा | Updated: November 23, 2019 05:29 IST

ओल्ड बेली अदालत को बताया गया कि मूल रूप से मॉरीशस निवासी रामानुज उन्माथालेगाडू ने अपनी 35 वर्षीय पूर्व पत्नी देवी पर पिछले साल नवंबर में हमले की साजिश रची। देवी हमले के वक्त आठ महीने की गर्भवती थीं।

Open in App

भारतीय मूल की अपनी गर्भवती पूर्व पत्नी पर तीर चलाकर उसकी जान लेने के आरोप में 51 वर्षीय एक व्यक्ति को यहां अदालत ने शुक्रवार को उसकी हत्या का दोषी करार दिया। ओल्ड बेली अदालत को बताया गया कि मूल रूप से मॉरीशस निवासी रामानुज उन्माथालेगाडू ने अपनी 35 वर्षीय पूर्व पत्नी देवी पर पिछले साल नवंबर में हमले की साजिश रची। देवी हमले के वक्त आठ महीने की गर्भवती थीं। उन्माथालेगाडू दो धनुष लेकर पूर्वी लंदन के उस घर के बागीचे के किनारे बैठ गया जहां देवी अपने पति इम्तियाज और पांच बच्चों के साथ रहती थी। देवी ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म अपना लिया तथा अपना नाम सना मुहम्मद रख लिया था।

दोषी द्वारा चलाया गया करीब 18 इंच लंबा तीर पीड़िता की कमर के नीचे लगा और शरीर के आर-पार हो गया। ये संयोग की बात है कि इससे महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा और बाद में अस्पताल में आपातकालीन ऑपरेशन के जरिये एक बच्चे को जन्म दिलाया गया। स्कॉटलैंड यार्ड के लिये हत्या मामले की जांच कर रहे डिटेक्टिव सार्जेंट अमजद शरीफ ने कहा, “तीर सना के शरीर में 14 इंच अंदर तक घुसा था और यह जानलेवा साबित हुआ।”

उन्होंने कहा कि तीर की वजह से सना की आंत, पेट, यकृत और दिल को नुकसान पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत की वजह आंतरिक रक्त स्राव की वजह से पैदा हुई जटिलताएं थीं। उन्माथालेगाडू को घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया गया था और जांच में पाया गया कि वह कई महीने पहले से हमले की तैयारी कर रहा था।

टॅग्स :हत्याकांडब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना