लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद सेना के पूर्व कैप्टन ने की आत्महत्या: परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप, तिहाड़ ने किया इंकार

By भाषा | Updated: November 13, 2019 01:25 IST

1983 में सेवा से मुक्त हुए कैप्टन मुकेश चोपड़ा को दिल्ली कैंट पुस्तकालय से चीन से जुड़ी कुछ किताबें चुराने के आरोप में दो नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

किताबें चुराने के आरोप में गिरफ्तार सेना के पूर्व कैप्टन ने तिहाड़ जेल की इमारत से कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इस संबंध में उनके परिवार का दावा है कि यह लापरवाही का मामला है वहीं जेल अधिकारियों ने इन आरोपों से इंकार किया है।

1983 में सेवा से मुक्त हुए कैप्टन मुकेश चोपड़ा को दिल्ली कैंट पुस्तकालय से चीन से जुड़ी कुछ किताबें चुराने के आरोप में दो नवंबर को गिरफ्तार किया गया। जेल अधिकारियों ने बताया कि सात नवंबर को चोपड़ा ने इमारत की पहली मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। लेकिन कैप्टन के परिवार का दावा है कि वह सीढ़ियों से गिरे थे और उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता मुहैया नहीं करायी गयी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कैप्टन पर गलत तरीके से चीन से जुड़े होने के आरोप लगाए गए और उनकी जांच की जा रही थी। कैप्टन चोपड़ा के खिलाफ एक नवंबर को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वह दिल्ली कैंट इलाके के परेड ग्राउंड स्थित ‘सेन्टर फॉर लैंड वेलफेयर स्टडीज (सीएलएडब्ल्यूएस)’ में घुसे और करीब 30-40 मिनट के बाद बाहर निकले। बाद में लाइब्रेरियन को कुछ किताबें गायब मिलीं।

सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि चोपड़ा ने उन किताबों को अखबार के भीतर छुपा कर चुराया है। घटना के अगले दिन पुलिस ने कैप्टन को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि जेल अधिकारियों ने कैप्टन के परिवार के आरोपों को खारिज किया है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह