लाइव न्यूज़ :

छात्रा से छेड़खानी करना दो युवकों को पड़ा महंगा, बिगड़ैल शोहदों के बाल काटे और मुंह पर पोती कालिख

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2019 16:56 IST

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों मनचलों में एक युवक धबौली बस्ती का बबलू कुमार सिंह और दूसरा सनोज कुमार साह है. ये दोनों मनचले धबौली उच्च विद्यालय में नवमी के छात्र हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि जिले के 10+2 उच्च विद्यालय धबौली से पढाई कर घर लौट रही छात्राओं के साथ बीच रास्ते में मनचलों ने छेड़खानी शुरू कर दी.

बिहार के सहरसा जिले के पतरघट ओपी क्षेत्र के धबोली गांव में छात्रा के साथ छेडखानी करना दो युवक को महंगा पड गया. घटना सामने आने के बाद परिजनों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों ने दोनों शोहदों की जमकर पिटाई की. इन बिगडैल शोहदों के बाल काटे गए और मुंह पर कालिख भी पोत दी गई. इस घटना का वीडियो वायरल भी हो रहा है.

बताया जा रहा है कि जिले के 10+2 उच्च विद्यालय धबौली से पढाई कर घर लौट रही छात्राओं के साथ बीच रास्ते में मनचलों ने छेड़खानी शुरू कर दी. छात्राओं ने अपने परिजनों को मोबाइल से घटना की जानकारी दी. 

जानकारी मिलते ही छात्राओं के परिजन एवं ग्रामीणों ने वहां पहुंच कर दोनों मनचलों को पकड़ लिया और पकड़ कर अपने गांव पामा ले आये. यहां परिजनों एवं ग्रामीणों ने दोनों मनचलों के बाल मुंड़वाकर मुंह में कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया. घटना की सूचना मिलते ही दोनों मनचलों के परिजन पामा पहुंचकर छात्रा के परिजनों से माफी मांगी और फिर कभी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने की बात कही. उसके बाद दोनों मनचलों को छोड़ दिया गया. 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों मनचलों में एक युवक धबौली बस्ती का बबलू कुमार सिंह और दूसरा सनोज कुमार साह है. ये दोनों मनचले धबौली उच्च विद्यालय में नवमी के छात्र हैं. स्थानीय अभिभावकों ने बताया कि दोनों युवक मनचला किस्म के हैं. अक्सर छात्राओं के घर लौटते समय बीच रास्ते में उनके साथ छेडछाड करते थे. 

छात्राओं के कपडों पर गुटखा का पिक एवं सिगरेट पीकर छात्राओं के मुंह पर धुआं फेंक देते थे. इस कारण पढ़ाई करने के लिए जानेवाली छात्राओं में दहशत था. घटना के संबंध में ओपी प्रभारी जयशंकर प्रसाद यादव ने बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है. परिजनों द्वारा कोई भी लिखित या मौखिक सूचना नहीं दी गई है. इस मामले में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. शिकायत मिलेगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज