लाइव न्यूज़ :

इटावा अवैध संबंधः हथियार ‘बांका’ से सिर और गर्दन पर कई प्रहार पत्नी फरीन बानो को मारा, मायके में रह रही थी, गुलफाम को शक था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2024 13:39 IST

Etawah Illicit Relationship: वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुहल्ला कटरा शमशेर खां में ससुराल पहुंचकर घर के अंदर कमरे में गुलफाम ने अपनी पत्नी फरीन (24)पर धारदार हथियार ‘बांका’ से सिर और गर्दन पर कई प्रहार किये।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फरीन ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पति को अपनी हिरासत में ले लिया।सात माह पूर्व पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते फरीन अपने मायके में रह रही थी।

इटावाः इटावा जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में धारदार हथियार से अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी। पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुहल्ला कटरा शमशेर खां में मंगलवार दोपहर को अपनी ससुराल पहुंचकर घर के अंदर कमरे में गुलफाम ने अपनी पत्नी फरीन (24)पर धारदार हथियार ‘बांका’ से सिर और गर्दन पर कई प्रहार किये।

लहूलुहान फरीन को घायलावस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फरीन ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। वर्मा ने बताया कि घटना के समय चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों के साथ मिलकर परिजनों ने सदर कोतवाली के मुहल्ला उझैदी निवासी गुलफाम को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पति को अपनी हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि गुलफाम की शादी छह साल पहले कटरा शमशेर खां निवासी फरीन बानो से हुई थी और लगभग सात माह पूर्व पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते फरीन अपने मायके में रह रही थी। एसएसपी ने बताया कि गुलफाम को शक था कि फरीन के संबंध उसके भतीजे के साथ थे, इसलिए उसने ससुराल पहुंच कर घटना को अंजाम दिया। उन्‍होंने कहा कि पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज