लाइव न्यूज़ :

8 साल के बच्चे की गर्दन पर गहरे घाव का निशान, निर्माणाधीन मकान के पास क्षत-विक्षत शव खून से लथपथ मिला, हत्या की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2025 15:00 IST

एसएचओ ने कहा "बच्चे की हत्या करके शव को कुत्तों के लिए छोड़ दिया गया या कुत्तों ने खुद उस पर हमला करके उसे मार डाला, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी।"

Open in App
ठळक मुद्देगढ़ी पुरा निवासी आहिल (आठ वर्ष) बृहस्पतिवार सुबह अपने घर से बाहर निकला था।लड़के का शव खून से लथपथ मिला और कुत्ते उसकी छीना झपटी कर रहे थे।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इटावाः इटावा जिला मुख्यालय के कोतवाली सदर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान के पास एक बालक का क्षत-विक्षत शव खून से लथपथ मिला, जिसकी हत्या की आशंका है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) यशवंत सिंह ने बताया कि गढ़ी पुरा निवासी आहिल (आठ वर्ष) बृहस्पतिवार सुबह अपने घर से बाहर निकला था।

उसके पिता शहंशाह कबाड़ का काम करते हैं और बच्चा कथित तौर पर कबाड़ इकट्ठा करने गया था। उन्होंने बताया कि घटना का पता तब चला जब स्थानीय लोगों ने घटनास्थल के पास आवारा कुत्तों के एक झुंड को भौंकते और लड़ते हुए देखा। जाँच करने पर उन्हें लड़के का शव खून से लथपथ मिला और कुत्ते उसकी छीना झपटी कर रहे थे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिंह ने बताया कि बच्चे की गर्दन पर गहरे घाव का निशान पाया गया है, जिससे लगता है कि उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई होगी। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद शव को मौके पर फेंक दिया गया होगा, जिससे कुत्ते उस पर झपट पड़े होंगे।

एसएचओ ने यह भी कहा "बच्चे की हत्या करके शव को कुत्तों के लिए छोड़ दिया गया या कुत्तों ने खुद उस पर हमला करके उसे मार डाला, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी।" उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा