लाइव न्यूज़ :

Etawah Crime News: मथुरा में तैनात सिपाही अनिल कुमार की फावड़े और चाकू से हमला कर हत्या, आरोपी ताऊ दर्शन सिंह सहित दो लोग अरेस्ट, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2024 16:11 IST

Etawah Crime News: अधिकारी ने बताया कि 36 वर्षीय अनिल कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था और ड्यूटी से छुट्टी लेकर शुक्रवार को अपने गांव आया हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसिपाही की हत्या घरेलू विवाद के कारण हुई। आरोपी दर्शन सिंह सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।कब्जे से हत्या मे प्रयुक्त फावड़ा और चाकू बरामद कर लिया गया।

Etawah Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक सिपाही की कथित तौर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, सिपाही मथुरा में तैनात था और शुक्रवार को अपने गांव लौटा था। वहीं हत्या के संबंध में मृतक के ताऊ समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (इटावा) संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौवेपुरा ग्राम में रहने वाले आरोपी दर्शन सिंह ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कथित रूप से फावड़े और चाकू से अपने ही भतीजे अनिल कुमार की हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि 36 वर्षीय अनिल कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था और ड्यूटी से छुट्टी लेकर शुक्रवार को अपने गांव आया हुआ था।

उन्होंने बताया कि सिपाही की हत्या घरेलू विवाद के कारण हुई। सैफई थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि आरोपी दर्शन सिंह सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके कब्जे से हत्या मे प्रयुक्त फावड़ा और चाकू बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceहत्याउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई