लाइव न्यूज़ :

Etawah Crime News: शीतलपेय में सल्‍फास की गोली मिलाकर 55 वर्षीय मां और 28 साल के बेटे ने निगलकर खुदकुशी की, विवाहिता बेटी ने जब फोन किया तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2024 12:31 IST

Etawah Crime News: अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती साईं कॉलोनी में शुक्रवार रात घर के अंदर दीपक कुमार उर्फ दीपू सोनी (28) और उसकी मां सुमन देवी (55) ने शीतलपेय में सल्‍फास की गोली मिलाकर निगल लिया और कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देविवाहिता बेटी ने परिजनों का हालचाल जानने के लिए सुबह फोन किया।किसी ने फोन नहीं उठाया तो पड़ोसी को बताया। कोई हरकत नहीं होने पर पुलिस को सूचित किया।

Etawah Crime News: इटावा में आर्थिक तंगी के कारण एक महिला और उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ निगलकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती साईं कॉलोनी में शुक्रवार रात घर के अंदर दीपक कुमार उर्फ दीपू सोनी (28) और उसकी मां सुमन देवी (55) ने शीतलपेय में सल्‍फास की गोली मिलाकर निगल लिया और कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

त्रिपाठी ने बताया कि समुन देवी की विवाहिता बेटी ने परिजनों का हालचाल जानने के लिए सुबह फोन किया लेकिन जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो पड़ोसी को बताया। पड़ोसी ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हरकत नहीं होने पर पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी भीमसेन पौनिया मौके पर पहुंचे और घर के अंदर दाखिल हुए।

उन्होंने बताया कि घर के एक कमरे में मां और बेटे मृत मिले। उन्होंने बताया कि शीतलपेय की बोतल और सल्‍फास की खाली शीशी पास में रखी मिली। पुलिस ने बताया कि संभवत: आर्थिक तंगी के कारण दोनों ने यह कदम उठाया होगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली