लाइव न्यूज़ :

इटावा शहरः भगवान ऐसा भाई किसी को ना दे?, भाई हर्षवर्धन अपने 2 बेटों के साथ आया और 40 साल की बहन ज्योति और 3 वर्षीय भांजी ताशू को गोली मारकर ली जान, आखिर क्या है विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2025 09:45 IST

मृतकों की पहचान ज्योति (40) और उसकी बेटी ताशू (तीन) के रूप में हुई है। ज्योति अपनी बेटी ताशू के साथ पिछले तीन साल से मायके में ही रह रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने किसी ने खुद को बचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।पति राहुल, उसकी बेटी ताशू और हर्षवर्धन की पत्नी नीचे की मंजिल पर थे। देखभाल के लिए वह पिछले तीन साल से उनके साथ ही रह रही थी।

इटावाः इटावा शहर में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी बहन और तीन वर्षीय भांजी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना रविवार देर रात महेरा चुंगी मोहल्ले की है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ज्योति (40) और उसकी बेटी ताशू (तीन) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ज्योति अपनी बेटी ताशू के साथ पिछले तीन साल से मायके में ही रह रही थी।

पुलिस अधीक्षक ने महिला के पति राहुल के हवाले से बताया कि रविवार रात ज्योति का भाई हर्षवर्धन अपने दो बेटों के साथ उनके कमरे में आया और गोलियां चला दीं जिससे ज्योति तथा ताशू की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल ने किसी ने खुद को बचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि ज्योति और ताशू लहूलुहान अवस्था में कमरे में पड़े थे। घटना के समय ज्योति के पिता लवकुश चौहान घर में ऊपर की मंजिल पर थे जबकि ज्योति, उसका पति राहुल, उसकी बेटी ताशू और हर्षवर्धन की पत्नी नीचे की मंजिल पर थे।

घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ज्योति के पिता सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी लवकुश चौहान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की साल 2019 में की थी और उनकी देखभाल के लिए वह पिछले तीन साल से उनके साथ ही रह रही थी।

उन्होंने बताया कि ज्योति का पति राहुल का उनके घर आना-जाना लगा रहता था। पुलिस ने बताया कि तनाव तब बढ़ा जब चौहान ने अपना घर और खेत ज्योति के नाम कर दिया, जिससे हर्षवर्धन नाराज हो गया और घर में अक्सर झगड़े होने लगे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हर्षवर्धन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई