लाइव न्यूज़ :

Etah murder: पत्नी के साथ अवैध रिश्ता, बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई जितेंद्र के सिर पर नल का हत्था मार कर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2024 22:45 IST

Etah murder: अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धनंजय कुशवाहा ने कहा, "शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम वारथर निवासी मुनेंद्र ने सो रहे अपने छोटे भाई जितेंद्र (25) के सिर पर नल का हत्था मार कर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।''

Open in App
ठळक मुद्देएएसपी ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय गंभीर रूप से घायल जितेंद्र की मौत हो गई।प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे यही कारण प्रतीत होता है।श्वान दस्ते तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। 

Etah murder:उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक गांव में अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धनंजय कुशवाहा ने कहा, "शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम वारथर निवासी मुनेंद्र ने सो रहे अपने छोटे भाई जितेंद्र (25) के सिर पर नल का हत्था मार कर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।'' एएसपी ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय गंभीर रूप से घायल जितेंद्र की मौत हो गई।

कुशवाहा ने बताया कि मुनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "मुनेंद्र का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था और उसे शक था कि जितेंद्र का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे यही कारण प्रतीत होता है।"

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के पिता द्वारा इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। कुशवाहा ने बताया कि श्वान दस्ते तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस