लाइव न्यूज़ :

Etah Ma Murder: बेटे को था डर, मां जमीन बेचकर रुपये किसी और को ना दे, मित्र राम बाबू और नीरज के साथ मिलकर मां सीमा देवी की गला घोंटकर हत्या की और शव खेत में दफनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2024 18:37 IST

Etah Ma Murder:13 जून को जमीन के लालच में रमाशंकर ने अपने मित्र राम बाबू और नीरज के साथ मिलकर अपनी मां सीमा देवी (50) की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी तथा उसका शव अपने खेत में दफन कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसौतेले बेटे हरपाल ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस में शिकायत की।पुलिस ने रमाशंकर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पुलिस ने सोमवार की रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Etah Ma Murder: जमीन के लालच में मां की हत्या कर उसका शव अपने खेत में दफनाने के आरोपी युवक को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के पुत्र की निशानदेही पर दफनाए गए स्थान से शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सकरौली थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर की है जहां 13 जून को जमीन के लालच में रमाशंकर ने अपने मित्र राम बाबू और नीरज के साथ मिलकर अपनी मां सीमा देवी (50) की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी तथा उसका शव अपने खेत में दफन कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि सीमा देवी के कई दिनों से लापता रहने पर उसके सौतेले बेटे हरपाल ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने रमाशंकर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। रमाशंकर ने मां की हत्या कर शव दफनाने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सोमवार की रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने बताया मृतक अपनी जमीन बेचना चाहती थी और उसके बेटे को डर था कि वह जमीन बेच कर रुपये किसी और को ना दे दे। इस कारण से उसने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही कर रही है। हत्या में शामिल दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा