लाइव न्यूज़ :

पति ने सर पर पत्थर मार कर पत्नी को मार डाला, इस बात से था नाराज

By भाषा | Updated: February 18, 2022 15:47 IST

बृहस्पतिवार की रात आपसी विवाद को लेकर उसने अपनी 38 वर्षीय पत्नी फूला देवी के सर पर पत्थर मार दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृत महिला के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु एटा भेजा गया है।

एटाः जिले के सदरपुर गांव में आपसी विवाद के चलते एक महिला की उसके पति ने सर पर पत्थर मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। सकीट थाने के प्रभारी निरीक्षक गजराज सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव का निवासी उदल सिंह लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार है तथा उसका इलाज चल रहा है।

बृहस्पतिवार की रात आपसी विवाद को लेकर उसने अपनी 38 वर्षीय पत्नी फूला देवी के सर पर पत्थर मार दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृत महिला के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु एटा भेजा गया है। बताया जाता है कि आर्थिक तंगी के चलते आए दिन पति पत्नी में विवाद होता था।

पश्चिमी दिल्ली में अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर एक व्यक्ति की हत्या की

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने 18 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान विष्णु गार्डन इलाके के ऋतिक सूरी के तौर पर की गई है। पुलिस ने कहा कि सूरी अपनी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार होकर रघुबीर नगर इलाके में अपने दोस्त के घर जाया करता था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कुछ स्थानीय लोग उससे इर्ष्या करने लगे और दुश्मनी पैदा हो गई जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हुआ।” पुलिस ने कहा कि हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज किया गया है और अंशु (19) तथा बंटी (18) नामक युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई