पति ने सर पर पत्थर मार कर पत्नी को मार डाला, इस बात से था नाराज
By भाषा | Updated: February 18, 2022 15:47 IST2022-02-18T15:45:25+5:302022-02-18T15:47:16+5:30
बृहस्पतिवार की रात आपसी विवाद को लेकर उसने अपनी 38 वर्षीय पत्नी फूला देवी के सर पर पत्थर मार दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

आर्थिक तंगी के चलते आए दिन पति पत्नी में विवाद होता था।
एटाः जिले के सदरपुर गांव में आपसी विवाद के चलते एक महिला की उसके पति ने सर पर पत्थर मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। सकीट थाने के प्रभारी निरीक्षक गजराज सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव का निवासी उदल सिंह लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार है तथा उसका इलाज चल रहा है।
बृहस्पतिवार की रात आपसी विवाद को लेकर उसने अपनी 38 वर्षीय पत्नी फूला देवी के सर पर पत्थर मार दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृत महिला के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु एटा भेजा गया है। बताया जाता है कि आर्थिक तंगी के चलते आए दिन पति पत्नी में विवाद होता था।
पश्चिमी दिल्ली में अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर एक व्यक्ति की हत्या की
पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने 18 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान विष्णु गार्डन इलाके के ऋतिक सूरी के तौर पर की गई है। पुलिस ने कहा कि सूरी अपनी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार होकर रघुबीर नगर इलाके में अपने दोस्त के घर जाया करता था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कुछ स्थानीय लोग उससे इर्ष्या करने लगे और दुश्मनी पैदा हो गई जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हुआ।” पुलिस ने कहा कि हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज किया गया है और अंशु (19) तथा बंटी (18) नामक युवकों को गिरफ्तार किया गया है।