लाइव न्यूज़ :

नोएडा: मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन कुख्यात लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद, चार आरोपी फरार

By भाषा | Updated: May 21, 2020 12:11 IST

तीन कुख्यात लुटेरों को थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इनके चार साथी मौके से फरार हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम को बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया गया।अपर उपायुक्त ने बताया कि बुधवार देर रात सेक्टर 143 के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया।

नोएडा: थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को मुठभेड़ के दौरान तीन कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार किया। इनके चार साथी मौके से भाग गए हैं। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटा गया कूलर से लदा एक कैंटर तथा तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट करने के इरादे से सेक्टर 143 के पास आए हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम को बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया गया। अपर उपायुक्त ने बताया कि बुधवार देर रात सेक्टर 143 के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। एक कैंटर व इनोवा कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। 

पुलिस की गोली तीन बदमाश सद्दाम, सत्तार व पंकज को लगी है। उन्होंने बताया कि उनके चार साथी इनोवा कार में सवार होकर मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि कैंटर 15 मई को सूरजपुर थाना क्षेत्र से लूटा गया था। पकड़े गए बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। मुठभेड में घायल बदमाशों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मालूम हो, लॉकडाउन के दौरान नोएडा में अपराधिक गतिविधियां काफी बढ़ गई है। कुछ दिनों पहले शहर के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस हाई-वे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल दोनों बदमाशों के पास से लूटे हुए 6 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, अवैध हथियार तथा 6,600 रुपए नगद बरामद हुए थे।

इस मामले में पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया था कि 28 अप्रैल को देर रात बदमाशों ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस हाई-वे पर ट्रक चालकों के साथ मारपीट करके तीन मोबाइल फोन, नकदी आदि लूटा था।

टॅग्स :क्राइमनॉएडाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा