लाइव न्यूज़ :

एलगार परिषद मामला: Coronavirus के कारण जेल से छोड़ने का किया था अनुरोध, कोर्ट ने खारिज की दोनों आरोपियों की जमानत याचिका

By भाषा | Updated: March 31, 2020 19:33 IST

राव को फिलहाल नवी मुंबई के तलोजा कारागार में रखा गया है, जबकि सेन भायखला जेल में बंद हैं। कार्यकर्ताओं ने अपनी याचिकाओं में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा उन लोगों को अधिक है, जो बुजुर्ग हैं और हृदय संबधी रोगों, मधुमेह, श्वसन संबंधी परेशानियों समेत अन्य रोगों से ग्रसित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों आरोपियों को अलग-अलग जेल में रखा गया है।जिन आधारों पर आरोपियों ने मांगी थी जमानत, कोर्ट ने कहा कि उनपर विचार नहीं किया जा सकता।

मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को एलगार परिषद मामले में गिरफ्तार दो कार्यकर्ताओं की अस्थायी जमानत याचिका अस्वीकार कर दी। उन्होंने कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप के मद्देनजर जेल से छोड़ने का अनुरोध किया था। आरोपी वरवर राव (80) और शोमा सेन (60) ने जमानत मांगते हुए कहा था कि वे कई रोगों से ग्रस्त हैं और उम्र के कारण कोरोना वायरस का खतरा भी उन्हें अधिक है। 

राव को फिलहाल नवी मुंबई के तलोजा कारागार में रखा गया है, जबकि सेन भायखला जेल में बंद हैं। कार्यकर्ताओं ने अपनी याचिकाओं में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा उन लोगों को अधिक है, जो बुजुर्ग हैं और हृदय संबधी रोगों, मधुमेह, श्वसन संबंधी परेशानियों समेत अन्य रोगों से ग्रसित हैं। हालांकि, विशेष लोक अभियोजक प्रकाश शेट्टी ने उनकी जमानत याचिकाओं का विरोध किया और कहा कि आरोपियों की ओर से पहले दी गई अनेक जमानत याचिकाएं अस्वीकार की गई हैं और अब भी परिस्थितियों में कोई बदलाव नहीं आया है। 

उन्होंने कहा कि जिन आधारों पर जमानत मांगी गई है, उनपर विचार नहीं किया जा सकता है क्योंकि उन पर गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगे हैं। शेट्टी की दलील को विचारणीय पाते हुए अवकाशकालीन अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर आर भोंसले ने दोनों आरोपियों की अर्जियां खारिज कर दीं।

टॅग्स :मुंबईक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये