लाइव न्यूज़ :

मेरठ में बिजलीकर्मी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, जाँच में जुटी पुलिस

By भाषा | Updated: April 29, 2020 15:51 IST

मेरठ: बिजली सुपरवाइजर की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर फरार हो गए। आज सुबह भी वह युवती के साथ स्कूटी पर जा रहा था कि तभी एफआईटी के रास्ते पर पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और ओवरटेक करते हुए उनकी स्कूटी रुकवाई।

Open in App
ठळक मुद्देबिजली सुपरवाइजर की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर फरार हो गए।

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बिजली सुपरवाइजर की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना गंगानगर के पुलिस निरीक्षक बृजेश शर्मा ने बताया कि रजपुरा गांव निवासी रजत सिवाच (27) मंगल पांडे नगर स्थित बिजलीघर में संविदा कर्मचारी था।

गंगानगर निवासी एक युवती भी इसी बिजलीघर में काम करती है। कई बार रजत युवती के साथ स्कूटी से आता-जाता था। आज सुबह भी वह युवती के साथ स्कूटी पर जा रहा था कि तभी एफआईटी के रास्ते पर पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और ओवरटेक करते हुए उनकी स्कूटी रुकवाई। इस दौरान एक हमलावर ने रजत को गोली मार दी जिससे विद्युतकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक रजपुरा के ग्राम प्रधान विपिन का चचेरा भाई था। ऐसे में पुलिस घटना के पीछे प्रधान चुनाव से संबंधित रंजिश की संभावना से इनकार नहीं कर रही है। दूसरी तरफ, प्रेम प्रसंग से भी मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने कहा कि कई बिंदुओं से घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही सारी चीजों का खुलासा कर दिया जाएगा। गंगानगर से दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या 

बता दें कि बीते हफ्ते उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एक कर्मचारी की छपार क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया था कि बारला गांव के विद्युत संयंत्र में कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित सिकंदरपुर में अपने घर लौट रहे थे तभी अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। सिंह ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर