61 वर्षीय माँ ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे और बहू के उत्पीड़न से थी परेशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 5, 2024 06:56 PM2024-03-05T18:56:55+5:302024-03-05T19:11:24+5:30

Elderly Woman Hangs Self: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 61 वर्षीय महिला ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली।

Elderly Woman Hangs Self son and his wife booked as suicide note accuses them of harassment | 61 वर्षीय माँ ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे और बहू के उत्पीड़न से थी परेशान

61 वर्षीय माँ ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे और बहू के उत्पीड़न से थी परेशान

Highlights61 वर्षीय महिला ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर लीसुसाइड नोट बरामद, बहू और बेटे के द्वारा मानसिक उत्पीड़न, परेशान होकर आत्महत्या

Elderly Woman Hangs Self: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 61 वर्षीय महिला ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें महिला ने बताया है कि बहू और बेटे के द्वारा किए गए मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने दो मार्च को आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसकी बहू और बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, मृतका की बेटी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने कहा कि पीड़िता की पहचान सुषमा विलास खैरनार के रूप में हुई है और उसके घर से 12 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि महिला इसी घर में बेटे राहुल और बहू गौरी के साथ रहती थी। सुसाइड नोट के मुताबिक, आरोपी और मृतक महिला के बीच संबंध तनावपूर्ण थे। उसकी बहू और बेटे ने अन्य चीजों के अलावा महिला को घर में स्वतंत्र रूप से घूमने से भी रोक दिया था। एक दिन आरोपियों ने महिला को घर छोड़ वृद्धाश्रम में रहने के लिए भी कह दिया था। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Elderly Woman Hangs Self son and his wife booked as suicide note accuses them of harassment

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे