लाइव न्यूज़ :

कोरबाः आठ वर्षीय भांजी से दुष्कर्म, 28 वर्षीय मामा अरेस्ट, भाई के साथ खेल रही बच्ची से हैवानियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2021 17:33 IST

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में भांजी से बलात्कार करने के आरोपी मामा को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने बालिका को घटना की जानकारी देने पर उसके माता-पिता की हत्या करने की धमकी दी और वहां से भाग गया।घटना से घबराई बालिका करीब एक माह तक चुप रही।आठ अगस्त को घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी।

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय मामा को गिरफ्तार किया है। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में भांजी से बलात्कार करने के आरोपी मामा को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता जब 14 जुलाई की दोपहर अपने भाई के साथ खेल रही थी तब उसका मामा वहां पहुंचा और उसे अपने कमरे में ले गया और कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने बालिका को घटना की जानकारी देने पर उसके माता-पिता की हत्या करने की धमकी दी और वहां से भाग गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से घबराई बालिका करीब एक माह तक चुप रही लेकिन आठ अगस्त को घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके बाद बालिका के माता-पिता भी घबरा गए और चुप रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पड़ोसियों ने बालिका के माता-पिता को समझाया तब उन्होंने पांच सितंबर को पुलिस में मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तब उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद तमिलनाडु भाग गया है तथा जल्द ही घर लौटने वाला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के वापस लौटने की सूचना के बाद पुलिस ने मंगलवार को उसे भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान : अलवर में चलती कार में विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार

राजस्थान की अलवर जिला पुलिस ने 21 वर्षीय विवाहिता के साथ चलती कार में कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को सदर थाना क्षेत्र की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कहा, ‘‘पीड़ित महिला ने बताया कि वह बाइक पर अपने पति के दोस्त के साथ सिलीसेढ झील घूमने गई थी।

मोटर साइकिल में पेट्रोल खत्म होने पर उसके साथ आया व्यक्ति पेट्रोल पंप चला गया था। पीड़िता सड़क पर अकेली थी। उसने वहां से गुजर रही एक कार से लिफ्ट मांगी जिसमें दो युवक सवार थे।’’ उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी युवक महिला को सुनसान इलाके में ले गये और वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। कार दिल्ली नंबर की थी।’’ उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा