लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में तीन अलग-अलग सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, एक दंपति व उसका बेटा शामिल

By भाषा | Updated: June 22, 2019 16:19 IST

प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले के भादरा में शुक्रवार की रात में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब आदमपुर लिंक रोड पर कार सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ गयी।

Open in App
ठळक मुद्देहनुमानगढ़ जिले के ही रावतसर में शनिवार को एक ट्रोले ने सामने से आर रही इनोवा गाड़ी को टक्कर मार दी।गंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ सुनील कुमार की मौत हो गयी।

राजस्थान में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गयी जिनमें एक दंपति व उसका बेटा शामिल है। प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले के भादरा में शुक्रवार की रात में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा उस समय हुआ जब आदमपुर लिंक रोड पर कार सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ गयी। कार्यवाहक एसएचओ जामन सिंह ने बताया कि बाइक पर सवार जगतपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं उसकी पत्नी सरिता, बेटे रोहन तथा परिवार की एक बच्ची सीमा ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस हादसे में कार में सवार दो युवक विकास व जान मोहम्मद भी घायल हो गए। जान मोहम्मद की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार जगतपाल एक शादी में शामिल होने के बाद वापस अपने घर मोहम्मदपुर ढाणी जा रहा था जबकि यह हादसा हो गया।

वहीं हनुमानगढ़ जिले के ही रावतसर में शनिवार को एक ट्रोले ने सामने से आर रही इनोवा गाड़ी को टक्कर मार दी। धन्नासर के पास हुए इस हादसे में रत्ना (35) व उसके बेटे अरुण की मौत हो गयी। यह परिवार जयपुर से अमृतसर जा रहा था। इस बारे में ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ सुनील कुमार की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार साइकिल पर जा रहे सुनील कुमार को 16 बीबी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा