लाइव न्यूज़ :

पूर्व मेदिनीपुरः भाजपा का आरोप, तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने पार्टी सदस्य की पीट-पीटकर हत्या की, चाकू के घाव के कई निशान

By भाषा | Updated: November 7, 2021 14:34 IST

भाजपा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से कम से कम 30 पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।कॉलेज के पास केलेघई नदी के किनारे शंभु मैती नाम के व्यक्ति का शव मिला।चुनाव के आठ-नौ महीने बाद भी तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की जा रही है।

कांठीः भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने पार्टी के एक सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

पुलिस ने बताया कि भगवानपुर इलाके में एक कॉलेज के पास केलेघई नदी के किनारे शंभु मैती नाम के व्यक्ति का शव मिला, जिसके शरीर पर चाकू के घाव के कई निशान थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

भगवानपुर के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवींद्रनाथ मैती ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस से कथित तौर पर समर्थन पाने वाले गुंडों ने मोहम्मदपुर गांव में मध्यरात्रि को शंभु को घर से बाहर निकलने के लिए कहा और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ चुनाव के आठ-नौ महीने बाद भी तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की जा रही है और यह पार्टी विपक्षियों को स्वच्छंद जगह देने में नहीं बल्कि हत्या और रक्तपात की राजनीतिक में विश्वास करती है।’’ उन्होंने कहा कि अगर पुलिस दोषियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो भाजपा प्रदर्शन शुरू करेगी।

स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि शंभु भाजपा में आपसी लड़ाई का ही शिकार हुआ है और यह पार्टी इलाके में व्याप्त शांति में बाधा डालने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से कम से कम 30 पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। इस पर तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी पारिवारिक झगड़ों और स्थानीय विवादों की घटनाओं को गलत तरीके से पेश करके राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश कर रही है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीममता बनर्जीपश्चिम बंगालBJPटीएमसीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा