लाइव न्यूज़ :

East Delhi Wife Murder: पति संजू नशे की हालत में घर आया और पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, 14 वर्षीय बेटे ने बीच-बचाव किया तो सीने पर हमला?, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2024 08:33 IST

East Delhi Wife Murder: पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्व गुप्ता ने कहा, "जब उसने इनकार कर दिया तो उसने गुस्से में उसे चाकू घोंप दिया। उसके 14 वर्षीय बेटे राज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन संजू ने उस पर भी हमला कर दिय, जिससे उसके सीने पर चाकू के घाव हो गए।"

Open in App
ठळक मुद्देऑपरेशन किया गया और उसे 'वेंटिलेटर सपोर्ट' पर रखा गया।राज को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।छुट्टी मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

East Delhi Wife Murder: पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और बेटे को घायल कर दिया। इसके बाद उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान खिचड़ीपुर निवासी संजू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 19 नवंबर को संजू नशे की हालत में घर आया था और उसने पत्नी गीता (35) से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्व गुप्ता ने कहा, "जब उसने इनकार कर दिया तो उसने गुस्से में उसे चाकू घोंप दिया।

उसके 14 वर्षीय बेटे राज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन संजू ने उस पर भी हमला कर दिय, जिससे उसके सीने पर चाकू के घाव हो गए।" गुप्ता ने बताया कि पीड़ितों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां गीता के पेट में गहरा घाव होने के कारण उसका ऑपरेशन किया गया और उसे 'वेंटिलेटर सपोर्ट' पर रखा गया।

बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राज को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राज की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और संजू की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू की गई, लेकिन वह फरार गया और अपना मोबाइल फोन भी छोड़ गया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, "उसका पता अलीगढ़ स्थित उसके पैतृक गांव में चला, जहां उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए आत्महत्या करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती करा दिया।" उन्होंने बताया कि संजू अभी अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में है और छुट्टी मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली