लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्लीः दो नाबालिग लड़कों का यौन उत्पीड़न, 2 साथियों ने कृत्य का वीडियो रिकार्ड किया, तीनों आरोपियों को पकड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2023 13:02 IST

दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह घटना 10 जून की रात उस वक्त हुई जब 12 वर्षीय पीड़ित और उसका 10 दस साल का दोस्त पीर बाबा मजार के पास आवारा कुत्तों को खाना खिला रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देअभिभावक ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं।यौन उत्पीड़न किया, जबकि दो अन्य ने घटना को रिकार्ड कर लिया।

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक किशोर ने दो नाबालिग लड़कों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और उसके दो साथियों ने इस कृत्य का वीडियो रिकार्ड कर लिया। पुलिस ने  जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 10 जून की रात उस वक्त हुई जब 12 वर्षीय पीड़ित और उसका 10 दस साल का दोस्त पीर बाबा मजार के पास आवारा कुत्तों को खाना खिला रहा था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में से एक के अभिभावक ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं, आरोपी किशोर दोनों नाबालिगों को पार्क में एक सुनसान जगह पर ले जाकर उनका यौन उत्पीड़न किया, जबकि दो अन्य ने इस घटना को रिकार्ड कर लिया।

उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ितों का लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में काउंसलिंग और मेडिकल परीक्षण करवाया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और धारा 34 (सामान्य इरादे) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया, ‘‘जांच के आधार पर इस मामले में तीनों आरोपी किशोरों को पकड़ लिया गया है और उन्हें कानून के मुताबिक 'किशोर न्याय बोर्ड' के समक्ष पेश किया जाएगा।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा