कैमरा ऑन था और युवक ने खुद को मार ली गोली, दिल्ली की दिल दहला देने वाली घटना
By संदीप दाहिमा | Updated: March 17, 2026 19:52 IST2026-03-17T19:44:49+5:302026-03-17T19:52:03+5:30
Man Shoots Himself: पूर्वी दिल्ली केफ न्यू अशोक नगर इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां 28 साल के युवक ने खुद को गोली मार ली है, युवक का नाम पवन कुमार बताया जा रहा है, जो दल्लूपुरा गांव का रहने वाला था।

कैमरा ऑन था और युवक ने खुद को मार ली गोली, दिल्ली की दिल दहला देने वाली घटना
Man Shoots Himself: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां 28 साल के युवक ने खुद को गोली मार ली है, युवक का नाम पवन कुमार बताया जा रहा है, जो दल्लूपुरा गांव का रहने वाला था। पवन ने अपने ही चचेरे भाई के सामने खुद को गोली मार ली, भाई वीडियो बना रहा था भाई इस बात से बिल्कुल अनजान था कि आगे क्या होने वाला है। वीडियो में शुरुआत में सब कुछ नार्मल था, तभी पवन पिस्तौल में मैगजीन डालता है, भाई उसे बता रहा होता है की कैसे सेट करना है पवन हथियार को लोड करता है और भाई कहता है फायर मत करना और अगले ही पल पवन बंदूक अपने सीने पर रखता है और फायर कर देता है। गोली चलने ही पवन तुरंत जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद पवन को हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
A young man lost his life while filming a video with a pistol in the Dallupura area #Delhi. It is being reported that the young man was looking at his friend's licensed pistol. In the video, a young man can be heard saying, "Brother, don't fire," but Pawan pulled the trigger
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) March 17, 2026
1/2 pic.twitter.com/KwshgBNqAh