लाइव न्यूज़ :

पूर्वी चंपारणः बदमाशों ने 22 वर्षीया युवती को पेट्रोल छिड़कर जलाया, शव की शिनाख्त अब तक नहीं, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 23, 2022 15:52 IST

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल के हरैया थाना क्षेत्र का मामला है. हरैया बाइपास सड़क पर पेट्रोल पंप के बांसवाड़ी से लोगों ने अचानक धुआं उठता देखा.

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा. हत्या के बाद युवती को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया है.युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है.

पटनाः बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल के हरैया थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने 22 वर्षीया युवती को पेट्रोल छिड़कर जला दिया, जिससे मौके पर ही युवती की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

 

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बताया जाता है कि हरैया बाईपास सड़कपर पेट्रोल पंप के बांसवाड़ी से लोगों ने अचानक धुआं उठता देखा. जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कि लड़की जली हुई पड़ी है.

जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद हरैया पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. लोगों कहना है कि हत्या के बाद युवती को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया है.

इस संबंध में लीहरैया थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांव वालों से पूछताछ की जा रही है. सभी पहलू पर जांच चल रही है. युवती की मौत आत्महत्या है या उसकी हत्या की गई है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई