लाइव न्यूज़ :

पूर्वी चंपारणः पिस्टल के बल पर नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने किया बलात्कार, स्कूल से प्रमाण पत्र लेकर घर लौट रही थी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 21, 2021 17:54 IST

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का मामला है. 10वीं की छात्रा को दो युवक पिस्टल के बल पर उठाकर ईख के खेत में ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया.

Open in App
ठळक मुद्देअसलम अंसारी व एमडी जवाद हुसैन लड़की को जबरन उठाकर बाइक पर ले गए.छात्रा द्वारा विरोध करने पर पिस्टल का भय दिखाकर दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया.आरोपी द्वारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया.

पटनाः बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर दो युवकों को नामजद किया है. एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 10वीं की छात्रा को दो युवक पिस्टल के बल पर उठाकर ईख के खेत में ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया और किसी से बताने पर छात्रा का वीडियो वायरल करने की धमकी दी. पीडिता की मां ने प्राथमिकी में बताया है कि उसकी बेटी 10वीं की छात्रा है. वह अपने स्कूल से प्रमाण पत्र लेकर घर लौट रही थी.

इस दौरान कटहा पुल के पास कल्याणपुर थाना क्षेत्र के असलम अंसारी व एमडी जवाद हुसैन लड़की को जबरन उठाकर बाइक पर ले गए. बलिबेलवा पुल के पास एक ईख के खेत मे ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. छात्रा द्वारा विरोध करने पर पिस्टल का भय दिखाकर दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया.

वही आरोपी द्वारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया. बाद में किसी तरह छात्रा घर पहुंची, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों द्वारा आरोपी से पूछताछ पर मारपीट व गाली गलौज भी किया गया. इसके बाद दोनों युवकों ने पीड़िता को बाइक से उसी जगह पर छोड़ दिया, जहां से उसे उठाकर ले गये थे. बाद में किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने घटना की जानकारी मां को दी.

लेकिन उसकी मां लोकलाज के डर से चुप रही. लेकिन इसी बीच आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया. जिसके बाद पीडिता की मां ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. इस घटना में शामिल एक आरोपी उसी गांव का है. जबकि दूसरा बगल के गांव का है. वहीं, घटना को रफा दफा करने के लिए गांव स्तर पर पंचायती होने की भी बात सामने आ रही है. पुलिस जांच में जुटी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली