East Champaran Crime News: जीजा के प्यार में पागल साली ने करा दी पति की हत्या, प्राइवेट पार्ट को ईंट से कुचला, खुलासा हुआ तो अधिकारी हो गए हैरान

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2024 16:19 IST2024-05-03T16:18:04+5:302024-05-03T16:19:09+5:30

East Champaran Crime News: पुलिस ने प्रियंका के मोबाइल की वैज्ञानिक तरीके से जांच की तो हत्या का राज खुलकर सामने आ गया।

East Champaran Crime News wife murder husband madlylove with jija brother-in-law crushed private part brick when revealed officers shocked | East Champaran Crime News: जीजा के प्यार में पागल साली ने करा दी पति की हत्या, प्राइवेट पार्ट को ईंट से कुचला, खुलासा हुआ तो अधिकारी हो गए हैरान

सांकेतिक फोटो

Highlightsएसडीपीओ सुबोध प्रसाद ने कहा कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजेश अपने पड़ोस के चचेरे भाई की शादी में 26 अप्रैल को मुजफ्फरपुर आया था।रास्ते में ही पत्नी प्रियंका के जीजा शंभू प्रसाद ने उसे अगवा कर लिया।

East Champaran Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पकड़ीदयाल के सिरहा गांव में जीजा के प्यार में साली प्रियंका इस कदर पागल हुई कि पति को ही रास्ते से हटा दिया। प्रियंका ने पति राजेश की निर्मम हत्या करवा दी। यही नहीं उसने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को भी ईंट से कुचलवा दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तब पूरे मामले से पर्दा उठा। यह हत्या 30 अप्रैल को हुई थी। पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से की गई तफ्तीश में जब यह खुलासा हुआ तो जांच पदाधिकारी भी चौंक गए। पुलिस ने आरोपी साली प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या का आरोपी जीजा शंभू प्रसाद फरार है। एसडीपीओ सुबोध प्रसाद ने कहा कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक राजेश अपने पड़ोस के चचेरे भाई की शादी में 26 अप्रैल को मुजफ्फरपुर आया था। रास्ते में ही उसकी पत्नी प्रियंका के जीजा शंभू प्रसाद ने उसे अगवा कर लिया। उधर, परिवार वाले राजेश को खोजते रहे, लेकिन कहीं आता पता नहीं चला। पुलिस ने प्रियंका के मोबाइल की वैज्ञानिक तरीके से जांच की तो हत्या का राज खुलकर सामने आ गया।

जांच में पता चला कि 26 अप्रैल को प्रियंका की अपने जीजा शंभू प्रसाद से 17 बार बात हुई बात हुई थी। पुलिस को तफ्तीश में पता चला कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। छानबीन में यह बात सामने आई कि इसकी जानकारी प्रियंका के पति राजेश को हो गई थी। वह इसका विरोध कर रहा था। इस वजह से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

प्रियंका ने राजेश को रास्ते से हटाने के लिए जीजा को जिम्मेदारी दे दी। इसी के तहत बारात से लौट रहे राजेश को प्रियंका के जीजा शंभू प्रसाद ने अगवा कर लिया और हत्या कर दी। अपनी साली प्रियंका के कहने पर शंभू प्रसाद ने मृतक राजेश का प्राइवेट पार्ट ईंट से कुचल दिया। इतना ही नहीं उसने पत्थर और ईंट से उसके पूरे शरीर को कुचल दिया।

Web Title: East Champaran Crime News wife murder husband madlylove with jija brother-in-law crushed private part brick when revealed officers shocked

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे