लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने केस दर्ज किया, मामले की जांच जारी

By प्रिया कुमारी | Updated: May 1, 2020 13:20 IST

कोरोना लॉकडाउन के बीच दिल्ली में एक महिला ने फांसी लगा ली है। 23 साल की मृतका का नाम सोनिया है। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने सोनिया की हत्या की है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान दिल्ली में महिला ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर कर जान दे दी हैसोनिया के मौत के बाद मायकेवालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने सोनिया की हत्या की है

दिल्ली में एक महिला के कथित तौर पर फांसी लगाकर कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। 23 साल की मृतका का नाम सोनिया है। दो साल पहले सोनिया की शादी हुई थी। सोनिया के मौत के बाद मायके वालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने सोनिया की हत्या की है।

सोनिया के मायके वालों के अनुसार सोनिया ने इसी हफ्ते फोन करके कहा था कि उसे जल्दी ससुराल से घर ले आएं। सोनिया के मायकेवालों ने ससुराल में जमकर हंगामा किया है। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सोनिया की मां सरोज ने बयान दिया कि सोनिया की शादी प्रवीण कुमार से दिसंबर 2018 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले परेशान करते थे।

सरोज का दावा है कि चार-पांच दिन पहले सोनिया के साथ मारपीट की गई थी। तब सोनिया ने घर पर फोन करके अपनी सारी कहानी बताई, और घर ले जाने को कहा। 

लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें मायके नहीं ले जा पाए। इस बीच पता चला कि सोनिया ने पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। सरोज का दावा है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। आरोप है कि सोनिया की बेटी होने पर एक लाख रुपये की मांग की गई थी। पुलिस जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीहत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली